Har Baat Hogi Khaas…
FPI या FI’s अब तक भारतीय शेयर बाजार से निकाल चुके है लगभग 22 हजार करोड़ रूपये।
दुनिया भर की और देश की अचड़नो के बीच विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक(FPI) भारतीय शेयर बाजार से अपना पैसा निकाल रहे है।
इसी कारण जनवरी 2025 में अब तक FPI भारतीय शेयर बाजारों से लगभग 22,194 करोड़ रूपये निकाल चुके है।
इससे पहले साल 2024 के दिसंबर महीने में FPI ने भारतीय शेयर बाजार से 15,446 करोड़ रूपये निकाले थे।
Morningstar Research India के एसोसिएट निदेशक हिमांशु श्रीवास्तव ने FPI की बिकवाली की निम्नलिखित वजह बताई है-
01. भारतीय कंपनियों के तिमाही नतीजे कमजोर रहने का डर।
02. ट्रंप सरकार में ट्रेड वॉर की आशंका।
03. भारत की सकल घरेलू उत्पाद(GDP) की वृद्धि दर में सुस्ती।
04. ऊँची होती महंगाई दर।
05. भारत में ब्याज दरो में कटौती के दौर के शुरू होने को लेकर असमंजस की स्थिति।
06. भारतीय रुपये का रिकार्ड निचले स्तर पर पहुंचना।
07. अमेरिकी बांड यील्ड प्रतिफल में उछाल आना।
08. और भारतीय शेयर बाजार का मूल्य उच्च स्तर पर होना।
इन कारणों की वजह से विदेशी निवेशक(FPI) भारतीय बाजारों से निवेश घटा रहे है।
FPI फेक्ट-
एक्सपर्ट कहिन-
‘FPI की लगातार बिकवाली का एकमात्र बड़ा कारण डॉलर इंडेक्स में लगातार बढ़ोतरी है, जो अब 109 से ऊपर है।
10 साल के बांड पर यील्ड 4.6 प्रतिशत से ऊपर है, जिसकी वजह से विदेशी निवेशक उभरते बाजारों से निकासी कर रहे है।’ -V.K विजय कुमार( मुख्य निवेश रणनीतिकार, जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज)