Har Baat Hogi Khaas…
टाइपराइटर मशीन का पेटेंट कब कराया गया!
कौन है जानकी देवी बजाज!
बृहस्पति के पहले तीन चंद्रमो की खोज कब की गई थी!
07 जनवरी सन 1714 में टाइपराइटर मशीन के लिए दुनिया का पहला पेटेंट ब्रिटेन में रानी ऐनी ने इंजिनियर ‘हेनरी मिल’ को प्रदान किया था।
लेकिन इस मशीन को कभी बाजार में नहीं उतारा गया था।
व्यावसायिक रूप से सफल पहले टाइपराइटर का पटेंट सन 1868 में अमेरिका में कराया गया था।
जानकी देवी बजाज का जन्म 07 जनवरी सन 1893 में जावरा रियासत(अब मध्य प्रदेश का एक शहर) में हुआ था।
पति जमनालाल बजाज से प्रेरित होकर जानकी देवी भी स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ गई।
गांधी के विदेशी कपड़ो के बहिष्कार के आव्हान पर जानकी देवी ने अपने सभी महंगे विदेशी कपडे जला दिए और खादी अपना ली।
जानकी देवी ने खादी आन्दोलन का प्रचार करने के लिए घर घर जाकर महिलाओं को चरखा चलाना सिखाया।
जानकी देवी ने सन 1930 में गांधी और जमनालाल की गिरफ्तारी के बाद मुंबई में सविनय अविज्ञा का आयोजन किया।
जानकी देवी बजाज ने परदा और छुआछूत जैसी रूढ़िवादी प्रथाओ को समाप्त करने के लिए भी बहुत से काम किये।
07 जनवरी सन 1610 में गैलीलियो ने बृहस्पति के चार सबसे बड़े चंद्रमाओं में से पहले तीन आयो, यूरोपा कैलिस्टो की खोज की थी।
पहले इन्हें गैलीलियो ने तारा समझा था, लेकिन बाद में तारो का स्थान बदलते देख उन्हें अहसास हुआ की ये बृहस्पति के चारो और घूम रहे है।