Har Baat Hogi Khaas…
सावित्रीबाई फुले का जन्म 03 जनवरी सन 1831 में बांबे प्राविन्स(अब महाराष्ट्र) के नयगांव में हुआ था।
सावित्रीबाई का मात्र 9 वर्ष की आयु में ही विवाह कर दिया गया था।
वह अपने बाल विवाह का विरोध तो ना कर सकी लेकिन, अपने क्रांतिकारी पति ज्योतिबा राव फुले के साथ मिल कर लड़कियों के कल्याण के लिए कई कदम उठायें।
उन्होंने लड़कियों के लिए 18 स्कूल खोले।
सावित्रीबाई फुले देश की पहली महिला शिक्षक और नारी मुक्ति आन्दोलन की पहली नेता भी बनी।
सन 1897 में पुणे शहर में प्लेग नाम की बिमारी फैली थी, जिसमे लोगों की सेवा करते हुए सावित्रीबाई भी प्लेग की चपेट में आ गई और 10 मार्च 1897 को उनका निधन हो गया।
03 जनवरी सन 1925 को बेनिटो मुसोलिनी ने खुद को इटली का शासक घोषित किया था।
सन 1922 में लूजी फैक्टा को सत्ता से हटाने के बाद मुसोलिनी तानाशाह बन गया था।
मुसोलिनी के अत्याचार के विरुद्ध लोग सड़को पर उतर आयें थे।
सन 1943 में मुसोलिनी की गोली मार कर हत्या कर दी थी।
रूस के विरोध के बाद भी 03 जनवरी सन 1959 में अलास्का आधिकारिक रूप से अमेरिका का 49वां राज्य बना था।
सन 1867 में अमेरिका ने अलास्का को रूस से 72 लाख डॉलर में खरीदा था।
रूस में इसके विरोध में लम्बे समय तक अभियान चला था।
इसी कारण अलास्का को अपना राज्य घोषित करने में अमेरिका को वर्षो लग गए।