#bhaarat_ratn
Har Baat Hogi Khaas…
#bhaarat_ratn
02 जनवरी सन 1954 को भारत के पहले राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद ने देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न की शुरुआत की थी।
भारत रत्न के साथ कोई पुरस्कार राशी नहीं दी जाती है।
सम्मान के लिए चुने गए व्यक्ति को सरकार की ओर से एक प्रमाण पत्र और मेडल दिया जाता है।
अब तक 53 लोग भारत रत्न पुरस्कार प्राप्त कर चुके है।
पहला भारत रत्न पुरस्कार 1954 में चक्रवर्ती राजगोपालचारी को दिया गया था।
और हाल ही में 2024 को भाजपा के कद्दावर नेता लाल कृष्ण आडवानी को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने भारत रत्न से सम्मानित किया है।
पांचो महाद्वीपों के सातों समुद्र तैर कर पार करने वाली भारतीय तैराक बुला चौधरी का जन्म 02 जनवरी 1970 को कलकत्ता(अब कोलकाता) में हुआ था।
बुला चौधरी ने 9 वर्ष की आयु में ही राष्ट्रिय प्रतियोगिता जीत कर अपनी प्रतिभा सिद्ध की।
इंग्लिश चैनल पार करके दोबारा यह उपलब्धि प्राप्त करने वाली बुला चौधरी पहली एशियाई महिला बनी।
2004 में भारत श्रीलंका के मध्य स्थित जलसन्धि पाक स्ट्रेट(Palk Strait) को पार करने वाली विश्व की पहली महिला बनी।
बुला चौधरी को असाधारण उपलब्धियों के लिए अर्जुन पुरस्कार और पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है।
02 जनवरी सन 1959 का वो ऐतिहासिक दिन जब सोवियत संघ ने अन्तरिक्ष यान लूना-1 लांच किया था।
ये पहली बार था जब मनुष्य के द्वार्रा बनाया कोई यान चंद्रमा के इतना समीप पहुंचा था।
लूना-1 अन्तरिक्ष यान ने चाँद से 6 हजार किलोमीटर की दूरी से चांद की और अन्तरिक्ष के बारे में जानकारियां जुटाईं थी।
Source by Dainik Jagran