Har Baat Hogi Khaas…
पहले भारतीय अन्तरिक्ष यात्री कौन थे!
परमाणु प्रतिबन्ध याचिका पर हस्ताक्षर कब किये गए!
पहला मिकी माउस स्ट्रिप का प्रकाशन कब हुआ!
पहले भारतीय अन्तरिक्ष यात्री राकेश शर्मा का जन्म 13 जानवरी सन 1949 को पटियाला शहर में हुआ था।
सन 1970 में राकेश शर्मा पायलट के रूप में भारतीय वायु सेना में सम्मिलित हुए।
राकेश शर्मा ने सन 1971 में हुए भारत-पकिस्तान युद्ध में भी भूमिका निभाई थी।
सन 1982 में राकेश शर्मा को संयुक्त सोवियत और भारत की अन्तरिक्ष उड़ान के लिए अन्तरिक्ष यात्री के रूप में चुना गया था।
राकेश शर्मा ने, 3 अप्रैल सन 1984 को सोयुज टी-11 पर सवार होकर अन्तरिक्ष स्टेशन सैल्यूट-7 के लिए उड़ान भरी।
राकेश शर्मा ने अन्तरिक्ष में भारहीनता के दौरान शरीर पर योग के प्रभावों का अध्ययन करने के लिए व्यायाम सहित कई प्रयोग भी किये।
13 जनवरी सन 1958 में 43 देशो के लगभग दस हजार विज्ञानियों ने परमाणु परीक्षण पर प्रतिबन्ध लगाने के लिए एक याचिका पर हस्ताक्षर कर के संयुक्त राष्ट्र को सौंपा था।
इसके बाद ही सन 1963 में अमेरिका, सोवियत संघ और ब्रिटेन ने आंशिक परमाणु परीक्षण प्रतिबन्ध संधि पर हस्ताक्षर किये थे।
13 जनवरी सन 1930 में अमेरिका के एक अखबार में वाल्ट डिज्नी की मिकी माउस कॉमिक स्ट्रिप पहली बार प्रकाशित हुई थी।
इस स्ट्रिप को डिज्नी ने एनिमेटर यूबी इवर्क्स और वी स्मिथ के साथ मिलकर लिखा था।
आज भी मिकी माउस दुनियाभर के बच्चों का पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर है।