Har Baat Hogi Khaas…
पोलियो वायरस को वैज्ञानिको ने कब अलग किया!
कौन है समाज सुधारक विष्णु गाडगिल!
पहली बार ब्रिटेन कब भेजी गई असं की चाय!
10 जनवरी सन 1947 में अमेरिका में विज्ञानी डा. ह्यूबर्ट एस लोरिंग और सीई श्वेरड्ट ने पहली बार पोलियो वायरस को अलग करने में सफलता प्राप्त की थी।
दोनों वैज्ञानिको ने पोलियो से संक्रमित चूहों से इस पोलियो वायरस को अलग किया था।
इसके बाद पोलियो की वैक्सीन बनाने का रास्ता खुल गया।

स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक नरहर विष्णु गाडगिल का जन्म 10 जनवरी सन 1886 में वर्तमान मध्य प्रदेश के जिले मंदसौर में हुआ था।
सन 1920 में विष्णु गाडगिल भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस में शामिल हुए और राष्ट्रवादी आन्दोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया।
गाडगिल ने आठ बार कारावास की सजा भी काटी।
सन 1947 से 1952 तक विष्णु गाडगिल स्वतान्र भारत के पहले मंत्रिमंडल में मन्त्री रहे और वाणिज्य, निर्माण, खदान और बिजली जैसे कई विभागों को संभाला।
केन्द्रीय मंत्रिमंडल में अपने कार्यकाल के दौरान, गाडगिल ने भाखड़ा, हीराकुंद और कोयन जैसी कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की थी।

10 जनवरी सन 1838 में असम की चाय पहली खेप सार्वजानिक बिक्री के लिए ब्रिटेन के शहर लन्दन भेजी गई थी।
सन 18 23 में ब्रिटेन के खोजकर्ता राबर्ट ब्रूस ने असम की ऊपरी ब्रह्मपुत्र घाटी में चाय के पौधे की खोज की थी।
इससे पहले ब्रिटेन चाय के लिए पूरी तरह से चीन पर निर्भर था।