Har Baat Hogi Khaas…
भारतीय वैज्ञानिको का पहला दल कब पहुंचा अंटार्कटिका!
‘मेरे देश की धरती..’ गाने वाले गायक महेंद्र कपूर
09 जनवरी सन 1982 को बर्फीले अंटार्कटिका महाद्वीप पर पहला भारतीय अभियान का वैज्ञानिक दल पहुंचा था।
अंटार्कटिका में पहुंचना भारत के लिए बड़ी उपलब्धि थी।
इस अभियान की शुरुआत सन 1981 में गोवा से हुई थी, और अंटार्कटिका जाने वाले दल में 21 सदस्य थे।
भारत के इस दल का नेतृत्व समुद्री जीव वैज्ञानिक डाक्टर ‘एसजेड कासिम’ ने किया था।

”मेरे देश की धरती..” ”है प्रीत जहां की रीत सदा…” जैसे गानों के साथ देशभक्ति के गीतो का पर्याय बने गायक महेंद्र कपूर का जन्म 09 जनवरी सन 1934 में अमृतसर में हुआ था।
सन 1957 में मेट्रो मर्फी अखिल भारतीय गायन प्रतियोगिता में जीत के साथ ही महेंद्र कपूर के लिए फिल्म उद्योग में गायन के दरवाजे खुल गए।
सन 1959 में फिल्म नवरंग के गीत ‘आधा है चंद्रमा रात आधी..’ ने महेंद्र कपूर को ख़ास पहचान दिलाई।
धूल का फूल, गुमराह, हमराज, उपकार, पूरब और पश्चिम आदि फिल्मो में गायें हुए महेंद्र कपूर के गीत बहुत ही लोकप्रिय हुए।
पौराणिक धारावाहिक ‘महाभारत’ के शीर्षक गीत को महेंद्र कपूर ने ही गाया था।