आओ जाने दिनांक के अनुसार इतिहास के किस्से, घटनाएं एवं विशेष व्यक्तियों के जन्म और परिचय ‘आज के इतिहास’ संस्करण में।
19 january History’s highlights
01.सामने आया दुनिया का पहला पर्सनल कंप्यूटर वायरस ब्रेन।
19 जनवरी सन 1986 में आज ही पर्सनल कंप्यूटर का पहला वायरस ब्रेन जारी किया गया था।
यह वायरस किसी भी डाटा को कॉपी नहीं करने देता था।
कंप्यूटर चलाने वाले बासित और अमजद फारूक ने अपने सॉफ्टवेयर की अवैध रूप से नक़ल करने वाले ग्राहकों से तंग आकर इसे बनाया था।
02. भारत की प्रथम महिला प्रधानमन्त्री के रूप में इंदिरा गाँधी ने ली थी शपथ।
19 जनवरी सन 1966 में इंदिरा गाँधी ने देश की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
इंदिरा गाँधी तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के निधन पश्चात् आन्तरिक चुनाव में मोरारजी देसाईं को हराकर प्रधानमंत्री बनी थी।
इंदिरा गाँधी को 355 एवं मोरारजी देसी को मात्र 169 वोट मिले थे।
इंदिरा गाँधी को जवाहर लाल नेहरु की बेटी होने और पार्टी में पारिवारिक पकड़ का लाभ इंदिरा गाँधी को मिला था।
03. बाल अवस्था में आजादी की लड़ाई में कूद पड़ी थी पार्वती गिरी।
पार्वती गिरी का जन्म 19 जनवरी सन 1926 में ओडिशा के समलाईपदर गाँव में हुआ था।
11 वर्ष की उम्र में पढ़ाई छोड़ पार्वती गिरी कांग्रेस के संगठनात्मक कार्यो में भाग लेने लगी।
12 वर्ष की आयु में घर छोड़ बारी आश्रम चली गई और वहां अहिंसा व आत्मनिर्भरता के गांधीवादी सिद्धांतो को सीखा।
गाँव-गाँव जाकर लोगों को ब्रिटिश शासन के विरुद्ध संगठित किया। सन 1940 में अपने गाँव के लोगों को चरखा चलाने व खादी पहनने के लिए राजी किया। सन 1942 में भारत छोड़ो आन्दोलन में शामिल हुई। पार्वती गिरी सवतंत्रता के बाद समाज सेवा से जुड़ गई।
20 January History highlight.
01. अजित डोभाल ने तैयार की थी सर्जिकल स्ट्राइक की रणनीति।
भारत के सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का जन्म 20 जनवरी सन 1945 में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में हुआ था।
अजीत डोभाल सन 1968 में आईपीएस अधिकारी बने और मिजोरम और पंजाब में उग्रवाद विरोधी अभियानों में सक्रिय रूप से शामिल रहे।
सन 1999 में कंधार में हाईजेक हुए भारतीय विमान से यात्रियों की रिहाई में तीन वार्ताकारो में से एक थे और महत्पूर्ण भूमिका भी निभाई।
अजीत डोभाल पकिस्तान में एक गुप्तचर के रूप में सात वर्ष तक रहे।
साल 2014 में मोदी सरकार ने अजीत डोभाल को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार(NSA) बनाया।
अजीत डोभाल ने 2016 में गुलाम कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक की रणनीति तैयार की थी।
02. पहला भारतीय परमाणु रिएक्टर अप्सरा राष्ट्र को किया समर्पित।
20 जनवरी सन 1957 में पहले भारतीय परमाणु रिएक्टर अप्सरा को देश को समर्पित किया गया था।
अप्सरा का डिजाइन होमी जहाँगीर भाभा ने सन 1955 में तैयार किया था।
इस परमाणु रिएक्टर के निर्माण में ब्रिटेन ने भारत की सहायता की थी।
भारत के पहले परमाणु रिएक्टर का नाम अप्सरा रखा गया था।
03. चार बार अमेरिका के राष्ट्रपति बनने वाले अमेरिकी थे रूजवेल्ट।
20 जनवरी सन 1945 में फ्रेंकलिन डी रूजवेल्ट ने चौथी बार अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।
रूजवेल्ट अपने चार कार्यकाल पूरे करने वाले पहले और अंतिम अमेरिकी राष्ट्रपति है।
इसके बाद अमेरिकी संविधान के 22वें संशोधन में राष्ट्रपति के लिए अधिकतम दो कार्यकाल तय कर दिए गए थे।
21 January History Highlight.
01. उल्कापिंड गिरने के सबसे पुराने स्थान का लगा पता।
21 जनवरी सन 2020 में विज्ञानिको ने आस्ट्रेलिया के अयारबुब्बा क्रेटर को उल्कापिंड गिरने के सबसे पुराने स्थान के रूप में चिन्हित किया गया था।
2.2 अरब साल पहले उल्कापिंड के गिरने से यहाँ एक गड्ढा बन गया जो मूल रूप से लगभग 70 किलोमीटर व्यास का था।
02. दुनिया की पहली परमाणु पनडुब्बी यूएसएस नाटिलस लॉन्च हुई थी।
21 जनवरी सन 1954 को अमेरिका में दुनिया की पहली परमाणु पनडुब्बी यूएसएस नाटिलस को लॉन्च किया गया था। और 30 सितम्बर को इसे कमीशन किया गया था।
डीजल-ईंधन वाली पनडुब्बी से अलग विपरीत नाटिलस एक बार में कई महीनो पानी में डूबी रह सकती थी।
03. मधु दंडवते ने लगवाई थी ट्रेन के स्लीपर कोच में गद्दे वाली सीट।
राजनेता मधु दंडवते का जन्म 21 जनवरी सन 1924 में महाराष्ट्र के अहमद नगर में हुआ था। सन 1942 में भारत छोडो आन्दोलन में भाग लिया और जेल गए।
स्वतंत्रता मिलने के बाद दंडवते गोवा मुक्ति संघर्ष में शामिल हो गए। सन 1970 में मधु दंडवते में राजीनीति में प्रवेश किया और पश्चिमी महारष्ट्र से विधान परिषद् के सदस्य बने।
मधु दंडवते सन 1977 में रेलमंत्री बने। उस समय ट्रेन में केवल एसी कोच में ही गद्दे वाली सीट होती थी। दंडवते ने स्लीपर वाले कोच में भी गद्दे वाली सीट लगवाने की शुरुआत की।
कोंकण रेलवे को वास्तविकता में बदलने के पीछे भी मधु दंडवते की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है।